शिक्षा विभाग चूरू जल्द ही अपने कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा प्रदान करने वाला है। आज संयुक्त निदेशक, चूरू शिक्षा संभाग द्वारा वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति हेतु योग्य कार्मिकों की अस्थाई वरिष्ठता सूची वर्ष 2025-26 जारी की है। कुल 492 कार्मिकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। विभाग द्वारा संबंधित कार्मिकों से विगत 07 वर्षों (2018-19 से 2024-25 तक)की एपीएआर सीबीईओ कार्यालय के माध्यम से दिनांक 31.07.2025 तक मांगी गई है।