सीएसजी प्रारंभिक (CSG Elementory) अर्थात् कंपोजिट स्कूल ग्रान्ट जो कि एक मद है। इसके अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को छात्र संख्या के आधार पर कुछ बजट राशि का आवंटन CSG Budget में किया जाता है। मूल रूप से इस बजट मद के अंतर्गत ही विद्यालय की सभी मूलभूत सुविधाओं (जैसे – बिजली बिल, इंटरनेट, कार्यालय व्यय इत्यादि) हेतु राशि का व्ययन किया जाता है। हालांकि इस बजट मद का उपयोग केवल स्थाई खर्च में या अस्थाई सामग्री के क्रय हेतु किया जा सकता है।
इसी क्रम में आज श्रीमान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सरदारशहर द्वारा आज सीएसजी (प्रारंभिक) मद में CSG Budget राशि का संचालन पोर्टल पर आवंटन किया गया।

आदेशानुसार उक्त राशि को इस वित्त वर्ष 2025-26 में दिनांक 31.03.2026 तक नियमानुसार उपयोग करके उपयोगिता प्रमाण-पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु समस्त अधीनस्थ पीईईओ एवं यूसीईईओ को निर्देशित किया गया है। माननीय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा सरदारशहर ब्लॉक 119 सरकारी विद्यालयों हेतु प्रारंभिक शिक्षा में सीएसजी बजट राशि का आवंटन किया है। यह कुल राशि 8,48,750/-रू. है। विस्तृत जानकारी हेतु पीडीएफ का अवलोकन करें।
इस बजट राशि के उपयोग हेतु राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता अधिनियम 2012 एवं नियम 2013 के नियमों का पालन करना होगा। एसडीएमसी की बैठक में वर्षभर में होने वाले व्ययों का अनुमोदन करवाकर क्रय समिति के द्वारा सामग्री कर बजट का व्ययन किया जायेगा। बजट का व्ययन होने के पश्चात उपयोगिता प्रमाण-पत्र संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना होगा।
कंपोजिट स्कूल ग्राण्ट के अंतर्गत छात्र संख्या के आधार पर बजट का आवंटन किया जाता है। जिसमें 01 से 15 की संख्या तक कुल 12,500/-, 26 से 100 तक संख्या पर 25,000/-रू., 101 से 250 तक की संख्या हेतु 50,000/-रू., 251 से 1000 तक 75,000/-रू. तथा 1000 से अधिक छात्र होने पर एक लाख रूपये आवंटित किये जाते हैं। कुल राशि का 10 प्रतिशत व्यय स्वच्छता संबंधी कार्यों पर किया जाना अनिवार्य है।
बजट के व्ययन हेतु उपयोगी प्रावधान यहाँ देखें
