वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी (A.A.O.) पद पर पदोन्नति स्थाई पात्रता सूची जारी

संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, जोधपुर संभाग द्वारा राजस्थान अधीनस्थ कार्यालयी मंत्रालयिक सेवा नियम 1999 के नियम 37 के प्रावधानानुसार जोधपुर मण्डल में दिनांक 01.04.2025 की स्थिति में कार्यरत वरिष्ठ सहायक (वरिष्ठ सहायक पद पर 03 वर्ष का अनुभव रखते है) की सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर वर्ष 2025-26 की डीपीसी हेतु पात्र कार्मिकों की अस्थाई पात्रता सूची का प्रकाशन इस कार्यालय के आदेश क्रमांक: ईजेडी/स्कूल-शिक्षा/जोध/ईसी/स.प्र. अधि. डीपीसी 25-26/2025/203 दिनांकः 21.08.2025 के द्वारा किया जाकर दिनांक 30.08.2025 तक आपत्तियां चाही गई थी। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (मु0) माध्यमिक शिक्षा/कार्मिकांे से प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर प्रदत्त/उपलब्ध जानकारी के आधार पर उक्त पात्रता सूची को अद्यतन कर संलग्न सूची अनुसार स्थाई पात्रता सूची जारी की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए पीडीएफ का अवलोकन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *