जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा चूरू द्वारा आज चूरू जिले में सीधी भर्ती/अन्तरजिला स्थानान्तरण से दिनांक 01.04.2021 को कार्यरत समस्त अध्यापक एवं विशेष अध्यापक लेवल-प्रथम व द्वितीय को सम्मिलित करते हुए अस्थायी सूची का प्रकाशन किया गया है। आदेश के अनुसार उक्त अस्थाई वरिष्ठता सूची में समस्त कार्मिक जिला क्षेत्राधीन जो दिनांक 01.04.2021 को जिले में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं को दिनांक 16.01.2026 तक आपत्ति दर्ज करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। सूची में अंकित सभी कार्मिक अपने पीईईओ अथवा प्रधानाचार्य के माध्यम से
निर्धारित तिथि तक आपत्ति दर्ज करवाकर वरिष्ठता सूची में अपना रिकॉर्ड दुरूस्त करवा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करवाने हेतु निर्धारित प्रारूप आपको यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विस्तृत जानकारी हेतु कृपया अस्थाई वरिष्ठता सूची का अवलोकन करें।
