जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, माध्यमिक शिक्षा, जयपुर द्वारा जिले में दिनांक 01.04.2025 की स्थिति में कार्यरत कनिष्ठ सहायकों की अस्थाई वरिष्ठता सूची (temporary seniority list) जारी कर दी गई है। सूची में अपने डाटा से संबंधित आपत्ति होने पर आपत्ति दर्ज करवाने हेतु दिनांक 28.01.2025 तक का समय दिया गया है। साथ संबंधित संस्थाप्रधानों से भी डाटा सही होने बाबत् या संशोधन बाबत् प्रमाण-पत्र मांगा गया है। विस्तृत जानकारी हेतु कृपया आदेश का अवलोकन करें।
