मंत्रालयिक कार्मिकों के पदों का पुनर्गठन कर दिया गया है। इस क्रम में इस संवर्ग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी से उपर के पदों में स्वीकृत पदों की संख्या बढा दी गई है। जिससे उक्त पदों पर पदोन्नति के अवसर काफी ज्यादा बढेंगे। यदि इसके साथ आगामी कुछ समय में स्टाफिंग पैटर्न भी लागू हो जाता है तो इसके दूरगामी पदोन्नति संबंधी प्रभाव अनुकूल होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए आदेश का अवलोकन करें।
